4 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा लोन
केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को सस्ती दर पर कर्ज मुहैया कराती है। हालांकि, किसानों को 9 फीसदी की दर पर लोन मिलता है, लेकिन सरकार इस कार्ड के जरिए 2 फीसदी की सब्सिडी देती है। वहीं, किसान इस लोन को समय पर चुका दें तो उसे 3 फीसदी की और छूट मिल जाती है। यानी कि किसान को सिर्फ 4 फीसदी की दर से ब्याजा चुकाना पड़ता है। अलग-अलग बैंक और एनबीएफसी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवा रहे हैं।