व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध करा रही कंपनी lendingkart group ने इस लोन का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व शर्तें लागू की हैं। इस लोन सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास एक व्यवसाय होना जरूरी है। इसके अलावा व्यापार के संबंध में रजिस्ट्रेशन नंबर, व्यापार करने का समय, पिछले एक साल की आय, व्यापार का प्रकार और कंपनी के रजिस्ट्रेशन का प्रकार संबंधी सभी कागजात होने जरूरी हैं। इसके अलावा आपके पास पैन नंबर होना भी जरूरी है।