नई दिल्ली।
Post Office Schemes Interest Rates: हर कोई पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करना चाहता है, क्योंकि यहां ( Post Office Scheme ) उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। ऐसे में बिना किसी जोखिम में पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF ), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC ), सीनियर सिटीजन स्कीम ( SCS ), सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ), फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD ) जैसे कई स्कीम उपलब्ध हैं। आप इन योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, यहां आपको पैसे की सुरक्षा के साथ रिटर्न भी अच्छा मिलता है। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की खास बात है कि धारा 80 सी के तहत टैक्स में भी छूट मिलती है। पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष की प्रत्येक तिमाही की शुरुआत में निर्धारित की जाती हैं। उनमें से कुछ में जैसे कि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और फिक्स्ड डिपॉजिट, ब्याज की दर परिपक्वता तक निवेशक के लिए समान रहेगी।