31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक पर फायरिंग का आरोपी दबोचा

भाजपा विधायक पर हमला करने वाले को फिरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Sep 2017, 8:44 PM IST

BJP MLA Manish Asija

फिरोजाबाद। आठ दिन पूर्व शहर विधायक मनीष असीजा पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी एक दिन पहले ही पुलिस को देखकर भाग निकला था। उसके साथियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।


धमकी भरे भेजे थे मैसेज

19 सितंबर की रात्रि को शहर विधायक मनीष असीजा पर फायरिंग और 22 व 23 सितंबर को विधायक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज करने पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। मामले को लेकर थाना उत्तर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इस पूरे मामले में सरगना अनूप शर्मा का नाम सामने आया था। पूरे घटनाक्रम के खुलासे के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार व सीओ सिटी अरूण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की थी।


25 को भाग निकला था आरोपी

विगत 25 सितंबर को पुलिस ने अनूप शर्मा को पकड़ने के लिए दबिश दी थी लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकला था। उसी दिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन दोनों को पुलिस ने पकडकर जेल भेज दिया था। फरार हुए आरोपी को पकडने के लिए पुलिस चारों ओर दबिश दे रही थी। मंगलवार देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि विधायक पर फायरिंग का आरोपी अनूप शर्मा छिपकर घर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दबोच लिया।


तमंचा बरामद

एसपी सिटी ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमन्चा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी अनूप शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री सतीश चन्द्र शर्मा, निवासी जैन मन्दिर वाली गली गांधी नगर थाना उत्तर को जेल भेजा है। इससे पूर्व में पुलिस उसके सहयोगी मनीष पाठक उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय श्री शिव कुमार पाठक, निवासी अग्रवाल मार्केट, थाना छत्ता आगरा, रामनिवास पुत्र स्व. रामप्रकाश यादव, निवासी मौहल्ला गंज, थाना-उत्तर फिरोजाबाद को जेल भेज चुकी है।