31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर में जला गंदगी रूपी रावण, स्वच्छता का संकल्प

स्वच्छता का संदेश देते हुए रावण दहन किया गया, स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Sep 2017, 8:22 PM IST

Ravan

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर सर्वाधिक गंदगी वाले शहरों शामिल है लेकिन अब देश में जमकर फजीहत होने के बाद यहां के लोगों ने जागरूकता फैलाने की शुरुआत की है। इसी के शाहजहांपुर में दशहरे से पहले गन्दगी के एक ऐसे रावण को जलाया गया जिसे मिटाने के लिए देश के प्रधानमन्त्री ने मुहिम छेड़ रखी है। यहां सैकड़ों स्कूली बच्चों ने गन्दगी के रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। स्कूलों की मानें तो वो स्वच्छता के इस अभियान को लगातार जारी रखेंगे। स्कूल में गन्दगी का रावण बनाया गया।


स्कूली बच्चों ने सफाई की ली शपथ

जिस तरह से बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए रावण के पुतले को जलाया जाता है उसी तरह गन्दगी को खत्म करने के लिए यहां रावण का पुतला बनाया गया है। गन्दगी से बना रावण का पुतला जलाने से पहले सभी स्कूली बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और कहा कि वो न ही गन्दगी करेंगे और न ही गन्दगी करने देंगे। इसके बाद गन्दगी से बने रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। स्कूल प्रशासन की मानें तो प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को वो स्कूली बच्चों के माध्यम से घर घर तक ले जाएंगे ताकि स्वच्छता का सन्देश हर घर तक पहुंचे और लोग गंदगी न फेलाने के लिए जागरुक हों।


स्वच्छता के मामले में पिछड़ा शाहजहांपुर

आपको बता दें कि हाल ही में भारत सरकार शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराये गए स्वच्छता सर्वे की आयी रिपोर्ट में 434 शहरों की लिस्ट जारी की गयी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का शहर शाहजहांपुर ने नीचे से आख़री पायदान के टॉप 10 शहरो में अपनी पहचान बनाई। यानी कि गंदगी के मामले में पहचान रखने वाले 10 शहरों में एक नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का शहर शाहजहांपुर भी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश