मामला अप्रैल 2007 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। आजम खां फिरोजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीम भाई के समर्थन में सभा करने आए थे, इस दौरान आजम खां ने हुसैनी मोहल्ले में भड़काऊ भाषण दिए। तत्कालीन एसडीएम सदर ने भाषणों की सीडी देखने के बाद थाना रसूलपुर में उत्तेजक भाषण देने पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मुकदमे में धारा 148 और 153 ए को जोड़ा गया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कल्पराज सिंह ने मामले में शुक्रवार को आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।