उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है। इसके बाद भी किसान परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। रोजगार करने वाले भी बेरोजगारों की लाइन में खड़े हो गए हैं। केन्द्र सरकार की कोई भी योजना धरातल पर काम नहीं कर पा रही है। इस दौरान आईसीसी सुबूर अली, पीसीसी रामनिवास यादव, पीसीसी हाजी सईद पटेल, पीसीसी मयंक गोयल बिट्टू, पीसीसी नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी योगेश दिवाकर, पीके पाराशर, सतीश चंद्र अग्रवाल, उजैफा फिरोजाबादी, बाबूराम निशंक, सत्यदेव राजौरिया आदि मौजूद रहे।