23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के सामने सो रहा था मजदूर, गोली मारकर कर दी हत्या

थाना नारखी क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 8:49 PM IST

Shot Dead

घर के सामने सो रहा था मजदूर, गोली मारकर कर दी हत्या

फ़िरोज़ाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में घर के बाहर परिवार के साथ सो रहे मजदूर की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबूत खंगाले। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कई बिंदुओं से जांच की। परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी वाहनों की बनाई जा रही सूची

कछपुरा गांव की घटना-

थाना नारखी के कोटला क्षेत्र के गांव कछपुरा में योगेश 26 साल पुत्र पूरन सिंह खेतों पर ही मकान बनाकर रह रहा था। पास में ही टिन शेड में उसके माता-पिता सो रहे थे। शनिवार की मध्य रात्रि के बाद हमलावर ने मकान के टिनसेट में सो रहे योगेश को निशाना बनाकर गोली मारी और भाग गया।

यह भी पढ़ें- VIDEO बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम पहुंचे आसमान पर


पत्नी और बच्चे सो रहे थे

योगेश के पास में ही उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और योगेश को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुबह ही थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

बच्चों को नही पता पिता का उठ गया साया-

योगेश की हत्या के बाद उसकी पत्नी ललिता बिलख-बिलख कर रो रही थी। वहीं योगेश के तीन छोटे बच्चे हैं जिन्हें अभी पता ही नहीं कि पिता की हत्या हो गई है। वह दोबारा से पास में ही हत्याकांड के बाद सो गए। घटना के बाद आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बनाने में जुटे हुए हैं।

जल्द होगा खुलासा-

पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी कौन था अभी यह परिवार भी नहीं बता पा रहा है रात के अंधेरे में आरोपी भाग गया था पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।