31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजाए गए पांडाल, नगर में बनाए गए आधा दर्जन गगनचुंबी तोरणद्वार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Sep 2017, 9:28 PM IST

Durga Pooja

फिरोजाबाद। टूंडला नगर में तीन दिवसीय मां दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार से शुभारंभ हो गया। नगर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर माता रानी के भवन सजाए गए हैं। नगर को विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया है। गगनचुंबी तोरणद्वार नगर की सुन्दरता में चार चांद लगा रहे हैं। विभिन्न मुद्राओं में बनाई गई माता रानी की प्रतिमाएं अनोखी छटा बिखेर रही हैं।


विधि विधान के साथ हुआ शुभारंभ

बुधवार सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मां की प्रतिमाओं को भवन में विराजमान कराया गया। शाम छह बजे महा आरती केबाद मां के दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला, ठा. बीरी सिंह, शिव समाधि मंदिर, नॉर्दन रेलवे इंटर कॉलेज, एमपी रोड, एटा रोड, फ्रेंड्स क्लब, लाइनपार क्षेत्र और पचोखरा में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मां के पट खुलते ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस दौरान समूचा नगर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजन स्थलों पर पुलिस तैनात की गई थी। ठा. बीरी सिंह का पांडाल अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। जिसकी रंग बिरंगी रोशनी अनोखी छटा बिखेर रही थी।


तोरणद्वारों से सजी नगरी

आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर में करीब आधा दर्जन तोरणद्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों को विद्युत झालरों और फूलों से सजाया व संवारा गया है।


जगह-जगी रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देवी पांडालों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के बाहर और चैराहों पर पुलिस बल तैनात कराया गया है। जिससे आयोजनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।


रामलीला मैदान में लगे झूले

सुभाष चैराहा से लेकर लाइनपार तक विद्युत झालरें लगाई गई हैं। रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया है। जहां झूले, चांट पकौड़ी और खाने पीने के सामान की दुकानें लगाई गई हैं।

अलग लुक देने की लगी रही होड़

इस बार नगर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर माता रानी के पांडाल बनाए गए हैं। इनमें विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला और ठा. बीरी सिंह कॉलेज के पांडालों को अलग लुक देने के प्रयास किए गए। नगर में दोनों ही स्थानों पर तीन दिन तक विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।