31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने गोली मारकर बेटी को उतारा मौत के घाट

शव को खेत में दफन कर परिजन फरार। पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Sep 2017, 9:20 PM IST

फिरोजाबाद। जहां नवरात्रि पर हर ओर कन्याओं की पूजा हो रही है, वहीं एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को खेत में दफन कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को निकाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।


तीन बहनों में सबसे बड़ी थी

थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी बालकिशन यादव के तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी बेटी खुशबू दस साल की है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते बालकिशन ने खुशबू को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। खुशबू के गोली सीने में मारी गई है। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई।


आस-पास के लोगों की भीड़ जुटी

गोली चलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खुशबू का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में शव को अपने ही खेत में दफन कर दिया। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।


पुलिस से पहले ताला लगाकर भाग गए

पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन घर का ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने खेत से बालिका शव बाहर निकलवाया। बालिका के सीने पर गोली लगी होने के कारण शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिजनों की तलाश में दबिश दे रही है। बालिका की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि बालकिशन तमंचा साफ कर रहा था, उसकी पुत्री भी पास ही खड़ी हुई थी, अचानक गोली चल गई जो खुशबू को जाकर लगी। मृतका के ननिहाल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए वह गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह का कहना है कि मामला हत्या का है बालिका को पास से गोली मारी गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाही की जाएगी। सभी परिजन फरार हैं। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।