मरते दम तक किया हमला
सांड के हमले से किसान खेत में गिर गया। इसके बाद भी सांड ने हमला करना बंद नहीं किया। कुछ ही देर में किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सांड को वहां से भगाया और गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, एसडीएम शिकोहाबाद, सीओ जसराना पहुंच गए। विधायक ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।