31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट पार्ट में फंसा उंगली का छल्ला जब नहीं निकला तो जान जाने के डर से रोने लगा कैदी, जानें फिर क्या हुआ

Firozabad District Jail सनक भी कमाल की होती है। फिरोजाबाद जिला जेल में बंद हत्या की सजा पाए कैदी ने एक ऐसा बवाल कर दिया कि, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। हंसी हंसी में किया गया यह काम कैदी की जान पर बन आई। हुआ यह कि, कैदी ने उंगली पर पहनने वाले छल्ले को अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Oct 2022, 1:26 PM IST

firozabad.jpg

सनक भी कमाल की होती है। फिरोजाबाद जिला जेल में बंद हत्या की सजा पाए कैदी ने एक ऐसा बवाल कर दिया कि, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। हंसी हंसी में किया गया यह काम कैदी की जान पर बन आई। हुआ यह कि, कैदी ने उंगली पर पहनने वाले छल्ले को अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। कुछ देर तो वह खेलता रहा। और फिर जब उसने छल्ले को वापस प्राइवेट पार्ट से निकालने का प्रयास किया, तो पता नहीं कैसे छल्ला प्राइवेट पार्ट में बुरी तरह से फंस चुका था। कैदी की पेशाब तक रुक गई। और उसकी जान को खतरा हो गया। अंत में एक उपाय किया गया, जिसके बाद कैदी को राहत मिली।

कैदी की सनक

फिरोजाबाद जेल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां जिला कारागार में बंद एक कैदी शाहिर अली (65 वर्ष) ने उंगली पर पहनने वाले लोहे के छल्ले को अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। तमाम कोशिश बाद भी छल्ला नहीं निकला और कैदी की परेशान हो गया, उसकी पेशाब रुक गई। मामले की जानकारी जब जेल प्रहरियों को हुई तो तुरंत इस मामले की जानकारी जेल सुपरिटेंडेंट को दी गई। सनकी शाहिर अली हत्या सजा में जेल में बंद है।

यह भी पढ़े - भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल के विकराल आग में सब कुछ हुआ राख पर मां दुर्गा की प्रतिमा मुस्कुराती मिलीं

मेडिकल कॉलेज आगरा में मिली राहत

जेल सुपरिटेंडेंट कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जब सुधार न देखा तो पीड़ित कैदी को मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के प्रयास के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से लोहे का छल्ला निकाला गया और उसके बाद कैदी को जिला कारागार में दोबारा ला कर बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़े - दशहरा : मथुरा में रावण उठाता है इस मुस्लिम परिवार का ख़र्च

कैदी की हालात ठीक - जेलर

जेलर आनंद कुमार ने बताया कि, कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट पर उंगली पर पहने जाने वाला छल्ला चढ़ा लिया था। आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आगरा में डॉक्टर ने छल्ला निकाल दिया है अब कैदी की हालात ठीक है। वापस उसे जिला कारागार में बंद कर दिया गया है।