लेखपालों ने कलमबंद्ध हडताल शुरू कर दी थी। इसके चलते जिले भर में ई-डिस्ट्रिक्ट का कार्य रूक गया था। मूल, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक परेशान हो रहे थे। आवेदकों की परेशानी बढने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने लेखपालों की हडताल समाप्त करने के लिए उनसे हडताल समाप्त कराने को भी कहा था लेकिन इसके बाद भी लेखपालों की हडताल समाप्त नहीं हुई थी।