
फिरोजाबाद। आगरा के प्रसिद्ध सीमेंट कारोबारी के यहां डकैती डालने की योजना कर रहे चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आगरा के सीमेंट कारोबारी के यहां डकैती डालने की योजना करना स्वीकार किया है। वहीं गैंग का एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मुखबिर ने दी थी पुलिस को सूचना
एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार देर रात्रि थाना दक्षिण प्रभारी विनोद कुमार यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि फतेहाबाद रोड से मोहल्ला फुलवाड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर बने एक कमरे के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी हुई है। जिसमें कुछ लोग बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी कर दी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को दबोच लिया जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह आगरा के प्रसिद्व सीमेण्ट कारोबारी संजय अग्रवाल के घर में डकैती की योजना बना रहे थे। सीमेण्ट कारोबारी के घर में 50 से 60 लाख रूपए होने की सूचना थी। डकैती के दौरान बाधक बनने पर वह किसी की भी हत्या कर सकते थे। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। यह पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों में से एक आर्मी का जवान है जो अभी छुट्टी पर आया हुआ है।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में हरेन्द्र सिंह पुत्र जगतराम सिंह निवासी गांव मिलिक थाना करहल जनपद मैनपुरी, ओमवीर पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव डाटौली थाना गौण्डा जनपद-अलीगढ़, धर्मेन्द्र गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद, नि0-नगला विरखू, अलीगढ़, गोपाल उर्फ पप्पू गढ़रिया पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी चन्दपुरा थाना सुरीर मथुरा हैं जबकि फरार हुआ आरोपी रहीश निवासी रामबाग, जनपद-आगरा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमन्चा, आठ कारतूस और चाकू बरामद किया है।

Published on:
12 Sept 2017 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
