3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकोहाबाद एसडीएम के स्टेनो की करतूत हुई कैमरे में कैद, वीडियो किया वायरल

मामले में डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि मामले की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:38 PM IST

Video goes viral

शिकोहाबाद एसडीएम के स्टेनो की करतूत हुई कैमरे में कैद, वीडियो किया वायरल

फिरोजाबाद। सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एंटी करप्शन लागू होने के बाद भी सरकारी विभागों में बाबू व अन्य कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। रिश्वत लेने के मामले में अब तक कई लोगों के विरूद्ध कार्रवाई हो चुकी है। टीम ने रिश्वत लेते हुए कई लोगों को पकड़ा है। इसके बाद भी रिश्वत खोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है।

एसडीएम के स्टेनो ने मांगी रिश्वत

शिकोहाबाद एसडीएम के कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात राम आसरे के पास एक व्यक्ति अपना काम कराने के लिए आया था। आरोप है कि स्टेनो ने काम करने के एवज में एक हजार रूपए की मांग की। काम कराने के लिए पीड़ित द्वारा 900 रूपए दे दिए गए और स्टेनो ने 100 रूपए और देने की बात कही। दोनों के बीच में हुई पूरी बात मोबाइल में रिकार्ड हो गई।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार की खुली पोल तो नगर पालिका चेयरमैन ने दिया हैरान करने वाला बयान, देखें वीडियो

रूपए वापस करने के लिए कहा

स्टेनो ने नौ नोट गिनकर रखे और 100 रूपए और दिए जाने की बात कही। जब पीड़ित ने 100 रूपए देने से मना किया तो स्टेनो 100 रूपए देने के लिए और दबाव बनाने लगा। बाद में पीड़ित ने अपने दिए गए रूपए वापस करने की बात कही। वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि पीड़ित अधिक रूपए न दे पाने की बात कह रहा है। सरकारी विभागों में एंटी करप्शन का शिंकजा है इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एंटी करप्शन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग का बाबू, रेलवे कर्मचारी और पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इस मामले में डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।