फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव आने को हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव की नींव अभी से रखना शुरू हो गई है। सपा सांसद ने चुनाव से पहले अपननी भूमि तैयार करना शुरू कर दिया है। सप्ताह में करीब तीन दिन सांसद जिले में रहते हैं। ऐसे में उनके द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जाता है। चौपाल लगाई जाती है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराए जाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अभी जो कमी रह गई हैं उन्हें 2019 में पूरा कराया जाएगा।