बता दें कि गांवों की स्मार्ट बनाने की योजना रूर्बन मिशन योजना के तहत टूंडला के 3 गांव मोहम्मदाबाद, चुल्हावली और रूधऊ मुस्तकिल में कोल्ड स्टोर बनवाए गए हैं। मात्र एक स्टोर बनवाने के लिए करीब 19.79 लाख रुपए खर्च किया गया है। बिजली नहीं होने से ये कोल्ड स्टोर बंद नहीं होते थे। लेकिन, अब इनकी छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। जितनी अधिक धूप पड़ती है। उतना ही अधिक ये ठंडा होता है। मोहम्मदाबाद का कोल्ड स्टोर शुरू हो चुका है, जबकि 2 महीने में बाकी के दो कोल्ड स्टोरेज शुरू हो जाएंगे।