गौरतलब है कि अभी तक दोपहिया वाहन के लिए पहले 2 घंटे के लिए 25 रुपए व 4 घंटे के लिए 75 रुपए देने होते थे। इसे घटाकर पहले 30 मिनट के लिए 10 रुपए व 4 घंटे के लिए 25 रुपए देने होंगे। इसी तरह सरफेस पार्किंग के लिए मंथली पास चार पहिया के लिए 5 हजार रुपए की जगह 4 हजार रुपए व दोपहिया वाहनों के लिए 2,500 रुपए की जगह 2 हजार रुपए में बनेगा। वहीं नई व्यवस्था में प्राधिकरण ने 30 मिनट की पार्किंग का भी विकल्प दे दिया है। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि अभी तक 4 पहिया वाहन के लिए पहले 2 घंटे के लिए 50 रुपए देने होते हैं। 4 घंटे के लिए 150 रुपए होते हैं। अब नई दरों में पहले 30 मिनट के लिए 20 रुपए व पहले 4 घंटे के लिए 50 रुपए देने होंगे।