एक तरफ जहां कोरोना महामारी ने दुनिया भर को जकड़ रखा है तो वहीं दूसरी तरफ अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने लोगों में दहशत फैलानी शुरू कर दी है। बेशक अभी तक भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox in India) का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने ने के निर्देश दे रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा से आने वाले व्यक्तियों को पर नजर रखने का फैसला किया गया है। सरकार की तरफ से एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के इतिहास वाले दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर भी ध्यान दिया जाएगा। वहीं मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले लोगों के सैंपल कलेक्ट कर पुणे लैब भेजने का निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि मंकीपॉक्स एक स्व-सीमित बीमारी है। इस बीमारी की इनक्यूबेशन पीरियड 7 से 14 दिन है, लेकिन यह 21 दिनों तक बढ़ सकता है। अब तक यूके, यूएस, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से मामले सामने आए हैं।