फिरोजाबाद। देश भर में स्वच्छ भारत मिशन की योजना तेजी से चल रही है। योजना के अंतर्गत गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं तो वहीं लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला और ब्लाक स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। गांव में कितना विकास हुआ इसके लिए लखनऊ स्तर से टीमें गांव—गांव भेजी जा रही हैं। इसके बाद भी सरकार द्वारा आॅनलाइन फीडबैक लिया जा रहा है।