31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोपा अमेरिका: 28 साल बाद अर्जेंटीना ने जीता खिताब, मेसी का सपना पूरा

फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना टीम के एंजेल डि मारिया ने एकमात्र गोल दागा और टीम को जीत दिलाई। फाइनल जीतने के साथ ही अर्जेंटीना का कई साल पुराना सपना पूरा हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jul 2021, 11:39 AM IST

copa_americaq2.png

फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा अमेरिका (Copa America 2021) के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कोपा अमेरिका का फाइनल ब्राजील के रिओ डि जिनेरियो शहर के मारकाना स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना टीम के एंजेल डि मारिया ने एकमात्र गोल दागा और टीम को जीत दिलाई। फाइनल जीतने के साथ ही अर्जेंटीना का कई साल पुराना सपना पूरा हुआ। अर्जेंटीना ने 28 साल बाद यह ट्रॉफी जीती है। पिछली बार टीम ने वर्ष 1993 में यह खिताब जीता था

मेसी का सपना हुआ पूरा
इस खिताब को जीतते ही अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी का सपना भी पूरा हुआ। मेसी की कप्तानी में टीम दो बार वर्ष 2015 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इस बार एंजेल डि मारिया ने मेसी का सपना पूरा कर दिया। मेसी ने अपना पहला मेजर टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप/कोपा अमेरिका) जीता है।

यह भी पढ़ें— यूरो कप: 55 साल का इंतजार खत्म, डेनमार्क को हरा फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

2016 में मेसी ने कर दी थी सन्यास की घोषणा
लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम वर्ष 2014 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जर्मनी की टीम ने फाइनल मुकाबले में उसे हरा दिया। इसके बाद अर्जेंटीना वर्ष 2015—2016 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंची, लेकिन वहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेसी ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उस वक्त मेसी को राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए राष्ट्रपति ने मनाया था।

यह भी पढ़ें— रोनाल्डो के पास है दुनिया की सबसे महंगी कार, हीरे से सजी घड़ी जैसी चीजें, जीते हैं लग्जरी लाइफ

पुराने रंग में दिखे मेसी
इस वर्ष कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में मेसी अपने पुराने रंग में नजर आए। मेसी ने खुद चार गोल दागे और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी गोल दागने में मदद की। फाइनल मुकाबले के 22वें मिनट में डि मारिया ने अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद ब्राजील ने आक्रमण किया। ब्राजील के खिलाड़ियों ने 13 शॉट भी दागे, लेकिन गोल करने से चूक गए। मैच में दोनों टीमों का आक्रामक रुख देखने को मिला। मैच के दौरान अर्जेंटीना के पांच और ब्राजील के चार खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल