2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोनाल्डो के पास है दुनिया की सबसे महंगी कार, हीरे से सजी घड़ी जैसी चीजें, जीते हैं लग्जरी लाइफ

रोनाल्डो दशकों से सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों में से एक बने हुए हैं। इसके अलावा वह 2016 के यूईएफए यूरो विजेता फुटबॉल जगत में एक अरब डॉलर कमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 17 Jun 2021, 6:09 PM IST

ronaldo.png

खेल जगत में खिलाड़ी प्रसिद्धी के साथ पैसा भी कमाते हैं, खासतौर पर क्रिकेट और फुटाबॉल जैसे खेलों में। अगर कोई खिलाड़ी खेल में प्रसिद्धी पा लेता है तो उसे करोड़पति बनने में देर नहीं लगती। ये खिलाड़ी लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। फुटबॉल की बात करें तो फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनियाभर में मशहूर हैं। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। रोनाल्डो की लाइफ स्टाइल का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी प्रसिद्धी की बात करें तो हाल ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रोनाल्डो ने एक मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी की दो बोतलों को साइड में रखा तो कंपनी के शेयर गिर गए और कंपनी को अरबों डॉलर का नुकसान हो गया। रोनाल्डो दशकों से सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों में से एक बने हुए हैं। इसके अलावा वह 2016 के यूईएफए यूरो विजेता फुटबॉल जगत में एक अरब डॉलर कमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

महंगी कारों के शौकीन
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो को महंगी कारों का शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से के मालिक हैं। पुर्तगाल के कप्तान के पास स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की 'ला वोइतूर नोइरे' कार है, जिसकी कीमत लगभग 8.5 मिलियन यूरो (75 करोड़ रुपए) है। यह कार 380 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके अलावा रोनाल्डो के पास बुगाती वेरॉन कार भी है, जिसकी कीमत 1.7 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा रोनाल्डो के पास लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, बेंटले जीटी स्पीड, एस्टन मार्टिन डीबी9, ऑडी आर8, रॉल्स रॉयस फैंटम और फेरारी 599 जीटीओ जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

यह भी पढ़ें— क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चंद सेकेंड के वीडियो की वजह से सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को लगा 293 करोड़ का झटका!

हीरे जड़ित घड़ी
रोनाल्डो को लग्जरी कारों के अलावा लग्जरी घड़ियों का भी शौक है। रोनाल्डो के पास हीरे से सजी एक घड़ी है। रोनाल्डो की इस हाई-एंड टाइमपीस की कीमत 1.2 मिलियन पाउंड है। इसके अलावा रोनाल्डो के पास कई महंगी महंगी घड़ियाँ हैं, जिनमें रोलेक्स, रिचर्ड मिल, हुब्लोट, जैकब एंड कंपनी, बुलगारी और पाटेक फिलिप जैसी महंगी और लग्जरी घड़ियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें— Euro 2020: डेनमार्क के फुटबॉलर सिमोन क्येर बने लाइफ सेवर, मैच के दौरान बचाई अपने साथी की जान

खुद का लाइफस्टाइल ब्रांड
इसके अलावा नाइकी के साथ रोनाल्डो का आजीवन करार है। साथ ही रोनाल्डो का अपना घरेलू ब्रांड- सीआर7 भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो के CR7 ब्रांड की कीमत पहले से ही 100 मिलियन यूरो से अधिक है। इसमें पुरुषों के डेनिम, अंडरवियर, आईवियर संग्रह और लाइफ स्टाइल से जुड़ी उत्पादों की एक श्रृंखला है। रोनाल्डो अपने इस CR7 ब्रांड से कोरोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल