2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus : ब्रिटेन में लीवरपूल और एटलेटिको के बीच मुकाबले की जांच शुरू, मेयर ने दिया आदेश

लीवरपूल में Coronavirus के कहर के कारण 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अब तक यहां 1250 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 25 Apr 2020, 5:32 PM IST

Liverpool vs Atletico Madrid

Liverpool vs Atletico Madrid

लंदन : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण यूरोप का देश ब्रिटेन बुरी तरह प्रभावित है। इंग्लैंड के लीवरपूल सिटी पर इसका असर बहुत बुरी तरह से पड़ा है। इस कारण लिवरपूल सिटी काउंसिल ने शहर में कोविड-19 फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। इस जांच के दायरे में लीवरपूल में हुए चैंपियंस लीग (Champions League) का एक मैच भी आ रहा है। ये मैच यूरोपियन क्लब फुटबॉल के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी लिवरपूल (Liverpool) और स्पेन के क्लब एटलेटिको मैड्रिड (Atletico Madrid) के बीच 11 मार्च को हुआ था। यह चैंपियंस लीग के अंतिम-16 राउंड का मैच था।

बेकहम बोले, अपनी तरह के अकेले खिलाड़ी हैं मेसी, उनके क्लास के रोनाल्डो भी नहीं

लॉकडाउन से पहले हुआ था मैच

फिलहाल इंग्लैंड में लॉकडाउन है और हर तरह की खेल गतिविधियों पर भी लगाम लगी हुई है, लेकिन लीवरपूल में हुआ यह मैच, इंग्लैंड में खेल गतिविधि रोके जाने से पहले होने वाला आखिरी बड़ा और काफी अहम मैच था। बता दें कि 13 मार्च से पूरे ब्रिटेन में खेल गतिविधि समेत हर तरह की गतिविधि को रोक दिया गया है। इसी कारण यूरोपियन फुटबॉल संघ ने भी चैंपियंस लीग का टाल दिया है।

Coronavirus के कारण दिग्गज फुटबॉलर नॉरमैन हंटर की मौत, विश्व कप विजेता इंग्लिश टीम के थे सदस्य

52 हजार दर्शक मौजूद थे इस मैच में

एक ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, इस मैच में करीब 52 हजार दर्शक मौजूद थे। इनमें से तीन हजार दर्शक स्पेन से अपने टीम के समर्थन में आए थे। बता दें कि तब तक ब्रिटेन में तो कोरोना का प्रभाव नगण्य था, लेकिन स्पेन में यह काफी तेजी से बढ़ चुका था और वहां आंशिक लॉकडाउन होना शुरू हो गया था। बता दें कि लीवरपूल में कोरोना के कहर के कारण 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और यहां 1250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसी कारण यहां के मेयर जो एंडरसन ने जांच का आदेश दिया था। अगर ब्रिटेन की बात करें तो 1.4 लाख से ज्यादा लोगा कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल