29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरो कप: फाइनल में पहुंची इटली, पेनल्टी शूटआउट में हराया स्पेन को

सेमीफाइनल में इटली ने स्पेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Jul 2021, 1:30 PM IST

euro_cup2.png

यूरोपियन फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ यूएफा यूरो 2020 (UEFA Euro 2020) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 11 जुलाई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यूरो कप के सेमीफाइनल में इटली ने स्पेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें इटली ने 4—2 से स्पेन को हरा दिया। मंगलवार रात को हुए इस मुकाबले में इटली ने 9 साल पुराना बदला भी लिया, जब यूरोप कप 2012 के फाइनल में स्पेन ने इटली को हरा दिया था।

दर्शकों की मौजूदगी में हुआ मैच
यूरो कप का सेमीफाइनल मैच लगभग 58 हजार दर्शकों की मौजूदगी में हुआ। यह मुकाबला लंदन के वेम्बली स्टेडियम में हुआ। मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में हुई। पहले हाफ में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं। शुरुआती 45 मिनट में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। मैच के 60वें मिनट में इटली के फेडरिको किएजा ने गोल किया।

यह भी पढ़ें— Euro 2020: डेनमार्क के फुटबॉलर सिमोन क्येर बने लाइफ सेवर, मैच के दौरान बचाई अपने साथी की जान

मोराटा के गोल से हुई स्पेन की वापसी
एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेनिश कोच ने स्ट्राइकर अलवारो मोराटा को मैदान पर उतारा। कुछ देर बाद ही मैच के 80वें मिनट में मोराटा ने गोल कर टीम की वापसी कराई और दोनों टीमों के एक—एक गोल हो गए। इसके बाद मैच के 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला हुआ।

यह भी पढ़ें— अफगानिस्तान के गोलकीपर से हुई बड़ी गलती, खुद ही कर दिया भारत के लिए गोल, देखें वीडियो

पेनल्टी शूटआउट में चूका स्पेन
पेनल्टी शूटआउट में इटली ने बाजी मार ली। इटली ने पेनल्टी शूटआउट की शुरुआत की। हालांकि इटली के मैन्युएल लोकाटेली गोल नहीं कर सके। इसके बाद स्पेन के डैनी ओल्मो भी गोल करने से चूक गए। तीन पेनल्टी के बाद मुकाबला 2-2 से बराबर था। चौथे पेनल्टी में इटली ने एक गोल से स्पेन पर बढ़त बना ली। वहीं स्पेन के मोराटा अपनी पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। इसके बाद इटली के लिए जॉर्जिन्ह्यो ने आखिरी पेनल्टी पर गोल कर टीम को 4-2 से जीत दिलाई।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग