2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: फ्रांस की बाधा पार करना आस्ट्रेलिया के लिए होगा मुश्किल

आस्ट्रेलिया के विश्व कप में क्वालीफाई करने के बाद ही कोच एग्ने पोस्टेकोग्लु ने टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मारविक को टीम का नया कोच घोषित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jun 2018, 6:56 PM IST

fifa wc 2018

FIFA WC 2018: फ्रांस की बाधा पार करना आस्ट्रेलिया के लिए होगा मुश्किल

नई दिल्ली।आस्ट्रेलियाई फुटबाल टीम अपने छठे फीफा विश्व कप अभियान की शुरुआत पूर्व विजेता फ्रांस के खिलाफ शनिवार से करेगी। ग्रुप-सी के इस मैच में दोनों टीमें कजान एरिना स्टेडियम में जीत के साथ अपने विश्व कप की शुरुआत करना चाहेंगी। आस्ट्रेलिया के लिए हालांकि यह मैच किसी भी लिहाज से आसान नहीं रहने वाला है। दिदिर डेसचेम्पस की फ्रांस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह हर लिहाज से आस्ट्रेलिया से बेहतर टीम है।

आस्ट्रेलिया का विश्व कप इतिहास ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम बीते पांच विश्व कप में सिर्फ एक बार ही अंतिम-16 से आगे जा पाई थी। टीम इस विश्व कप में अपने नए कोच बर्ट वान मारविक के साथ मैदान पर उतर रही है।

आस्ट्रेलिया के विश्व कप में क्वालीफाई करने के बाद ही कोच एग्ने पोस्टेकोग्लु ने टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मारविक को टीम का नया कोच घोषित किया गया।

नए कोच नहीं चाहते कि वह टीम के अभियान की शुरुआत हार से हो। ऐसे में वह रक्षात्मक रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में गोलकीपर मैट रेयान के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि डिफेंसिव लाइन वही हो सकती है जो हंगरी के खिलाफ उतरी थी।

मिडफील्ड में कोच, जैक्सन इरवाइन को मौका दे सकते हैं। वहीं आक्रमण पंक्ति का मुख्य हिस्सा टोमिक ज्यूरिख हैं, जिन पर टीम काफी हद तक निर्भर है।

वहीं, फ्रांस की बात की जाए तो उसकी आक्रमण पंक्ति बेहद शानदार है, जो किसी भी डिफेंस को भेद सकती है। अटैक की जिम्मेदारी एंटोनी ग्रीजमैन पर होगी, लेकिन उनका साथ देने के लिए कयलियान मबप्पे और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले युवा ओयुसमाने डेमबेले हैं।

मिडफील्ड में पॉल पोग्बा की और एनगोलो कान्ते की जोड़ी का खेलना तय है। कोच इस जोड़ी के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

टीम आस्ट्रेलिया-

गोलकीपर : ब्राड जोन्स, मैथ्यू रेयान, मिशेल लेंगराक, डेनी वुकोविक

फारवर्ड : डेनियल अरजानी, टिम काहिल, एपोस्टोलोस गियानोउ, टोमी जुरिक, मैथ्यू लेकी, जेमी मेक्लेरन, एंड्रयू नबाउट, डिमी पेट्राटोस, निकिता रुकावेत्साया

मिडफील्डर : जोशुआ ब्रिलियांते, जेक्सन इर्विने, मिले जेडिनाक, रोबी क्रुसे, मासिमो लुओंगो, मार्क मिलिगान, एरॉन मूये, जेम्स ट्रोइसी

डिफेंडर : अजीज बेहिक, मिलोस डेगनेक, एलेक्स गेर्सबाक, मैथ्यू जुर्मान, फ्रान कराकिक, जेम्स मेरेडिथ, जोश रिडसन, ट्रेंट सेंसबरी, अलेंक्जेंडर सुसनजार और बेली राइट।

टीम फ्रांस -

गोलकीपर : ह्यूगो लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला।

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान।

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो।

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल