3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: जूलन लोपेतेगुई की बर्खास्तगी के बाद फर्नांडो हिएरो होंगे स्पेन के नए मैनेजर

लुइस रुबियालेस ने कहा, "मुझे पता है कि यह स्थिति काफी खराब है। मैं जो भी करूं, उसके लिए मुझे आलोचना झेलनी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 7:39 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: जूलन लोपेतेगुई की बर्खास्तगी के बाद फर्नांडो हिएरो होंगे स्पेन के नए मैनेजर

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप के आगाज से एक दिन पहले ही बुधवार को स्पेन फुटबाल में अप्रत्याशित हलचल मच गई। दो दिन बाद विश्व कप में स्पेन का पहला मैच है। जुलेन लोपतेगुई को स्पेन फुटबाल टीम के मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया और रियल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज डिफेंडर फर्नाडो हिएरो को इस पद की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा कर दी।

जानकारी छिपाने का आरोप
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड ने मंगलवार को लोपतेगुई को उसके मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। वह फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के बाद जिनेदिन जिदान के स्थान पर रियल क्लब के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। इसके एक दिन बाद बुधवार को ही लोपतेगुई को स्पेनिश टीम को कोच पद से हटाने की घोषणा कर दी गई। स्पेन फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने कहा कि उसे 51 वर्षीय लोपतेगुई के रियल मेड्रिड के साथ हुए करार की जानकारी पहले मिली होती तो स्थिति कुछ और हो सकती थी लेकिन यह जानकारी छिपाई गई और इस कारण लोपतेगुई को कोच पद से हटाना पड़ा है।

अध्यक्ष ने कहा मजबूरन लेना पड़ रहा है फैसला
इस कदम के बारे में स्पेन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष लुइस रुबियालेस ने एक बयान में कहा कि उन्होंने लोपेतेगुई में विश्वास खो दिया है। उन्हें रियल मैड्रिड द्वारा उनके फैसले के ऐलान से महज पांच मिनट पहले इसकी जानकारी मिली कि वह रियल के साथ जा रहे हैं। लुइस ने कहा, "मैं लोपतेगुई की प्रशंसा करता हूं और उनका सम्मान भी। वह शीर्ष स्तर के प्रशिक्षक हैं और इसी कारण हमारे लिए यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था। आप इस प्रकार से विश्व कप की शुरुआत से दो-तीन दिन पहले ऐसी चीजें नहीं कर सकते, लेकिन हमें इस फैसले के लिए मजबूर होना पड़ा।"

आपको बता दें
लोपतेहुई ने साल 2016 में स्पेन के मुख्य कोच पद का कार्यभार संभाला था। उनके मार्गदर्शन में खेले गए 20 में से 14 मैचों में स्पेन ने जीत हासिल की थी और बाकी छह मैच उसके ड्रॉ रहे थे।

हिएरो हैं कम अनभवी
स्पेनिश फुटबाल संघ ने हिएरो को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंप दी है। टीम के नए कोच हिएरो एक खिलाड़ी के रूप में रियल मैड्रिड से खेल चुके हैं, लेकिन एक कोच के रूप में वह कम अनुभवी हैं। हिएरो एक वर्ष के लिए रियल के सहायक कोच और रियल ओविएडो के मुख्य कोच रहे चुके हैं। स्पेन का मुख्य कोच नियुक्त होने से पहले 50 वर्षीय हिएरो स्पेन के खेल निदेशक के पद पर थे।

रूस में 14 जून से विश्व कप शुरू हो रहा है और स्पेन अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को पुर्तगाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल