3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: रंगारंग आगाज में जुटेंगे ये दिग्गज कलाकार, होगा भरपूर मनोरंजन

10 और 11 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 6:46 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: रंगारंग आगाज में जुटेंगे ये दिग्गज कलाकार, होगा भरपूर मनोरंजन

नई दिल्ली। फुटबाल के सबसे बड़े पर्व फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण की शुरुआत गुरुवार से हो रही है जिसमें 32 टीमें विश्व में फुटबाल का सरताज बनने के लिए जद्दोजहद करेंगी। खेल जगत के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक फुटबाल विश्व कप पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई हैं। रूस को पहली बार विश्व कप की मेजबानी मिली है। वह मेजबान के तौर पर ही इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाया है। विश्व कप के पहले मैच में उसे लुज्निकी स्टेडियम में सऊदी अरब से भिड़ना है।

गाने 'लिव इट अप' से समारोह की शुरुआत होगी
विश्व कप के पहले मैच से कुछ देर पहले होने वाले उद्घाटन समारोह में विश्व के कई दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस सूची में ब्रिटिश के रॉबी विलियम, रूस के आइदा गारिफुलिना के नाम शामिल हैं। उम्मीद है यह समारोह पिछले सभी फीफा विश्वकप से भी ज्यादा सफल हो। अभिनेता-रैपर विल स्मिथ और गायक निकी जैम फीफा विश्व कप-2018 के आधिकारिक गाने 'लिव इट अप' से समारोह की शुरुआत करेंगे। फीफा हर साल एक थीम सांग के साथ आती है जिसे पुरे टूर्नामेंट में आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

मेसी, नेमार और रोनाल्डो हैं आकर्षण का केंद्र
इस विश्व कप में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। विश्व फुटबाल के तीन महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जूनियर पर सभी की नजरें हैं। मेसी, रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। मेसी अर्जेटीना के कप्तान हैं और तीन बार विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाए। पिछले साल ब्राजील में खेले गए विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेटीना को ही मात देकर खिताब जीता था।रोनाल्डो का भी यही हाल है। उनकी कोशिश भी पुर्तगाल को विश्व विजेता बनाने की होगी। ब्राजील की नजरें नेमार पर हैं।

8 टीमें कप के लिए बहायेगी पसीना

रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। इनमें कुछ स्टेडियम को खासतौर पर फीफा विश्व कप के लिए तैयार किया गया है। पहला मैच जिस स्टेडियम में खेला जाएगा, उसी स्टेडियम में फाइनल मैच भी खेला जाएगा। फीफा विश्व कप में शामिल होने वाली 32 टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है। इन आठ ग्रुप की शीर्ष दो टीम अंतिम-16 में जगह बनाएंगी। अंतिम-16 दौर नॉकआउट दौर होगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल दौर की शुरुआत होगी। क्वार्टर फाइनल छह जुलाई से शुरू होंगे जो सात जुलाई तक चलेंगे।

10 और 11 जुलाई को सेमीफाइनल, फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा ।

खिताब की प्रबल दावेदारों में स्पेन, ब्राजील, मौजूदा विजेता जर्मनी, फ्रांस, अर्जेटीना के नाम शामिल हैं। विश्व फुटबाल की बड़ी टीम इटली इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। ब्राजील ने सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वह 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में खिताब जीत चुका है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार विश्व कप अपने नाम किया है। उरुग्वे और अर्जेटीना की टीमें दो-दो बार खिताब जीत चुकी हैं। इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन के नाम एक-एक विश्व कप जीत है।

स्पेन, ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस, अर्जेटीना के अलावा इंग्लैंड और बेल्जियम को भी मजबूत टीम माना जा रहा है।

आइसलैंड और पनामा की टीम का यह पहला विश्व कप होगा। आइसलैंड को ग्रुप-डी में अर्जेटीना, क्रोएशिया और नाइजीरिया के साथ रखा गया है। पनामा को ग्रुप-जी में बेल्जियम, इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है। दोनों के लिए यह इतिहास रचने का मौका है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल