3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: फीफा अध्यक्ष बोले नहीं हुआ होगा कभी इस जैसा आयोजन और बस रूस ही जीतेगी इस बार वर्ल्ड कप

इतिहास में सर्वश्रेष्ठ होगा फीफा विश्व कप 2018 का आयोजन : इन्फेंटीनो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 8:40 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: फीफा अध्यक्ष बोले नहीं हुआ होगा कभी इस जैसा आयोजन और बस रूस ही जीतेगी इस बार वर्ल्ड कप

नई दिल्ली। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने कहा है कि रूस में होने जा रहा फुटबाल विश्व कप विश्व इतिहास का सबसे बेहतरीन विश्व कप टूर्नामेंट होगा। इन्फेंटीनो ने कहा कि दो साल पहले फीफा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से उन्होंने इस शासी निकाय में काफी सुधार किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 48 वर्षीय इन्फेंटीनो ने जोसेफ ब्लाटर के भ्रष्टाचार घोटाले में फंसने के कारण बाहर होने के बाद फीफा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। ब्लाटर 1998 से इस पद पर बने हुए थे।

फुटबॉल विश्व कप की सबसे सफल टीम
फीफा विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा 5 बार ब्राजील की टीम ने खिताब अपने नाम किया है। इतना ही नहीं सिर्फ ब्राजील ही दुनिया की इकलौती टीम है, जिसने 1930 से आयोजित हो रहे हर विश्व कप में शिरकत किया है। ब्राजील ने 1958(स्वीडन में), 1962(चिली में), 1970(मैक्सिको में), 1994(अमेरिका में) और 2002 (द. कोरिया और जापान) में विश्व कप जीता है। ब्राजील के बाद जर्मनी और इटली की टीमों का नंबर आता है, जिन्होंने 4-4 बार विश्व कप खिताब जीतने में सफलता पायी है। इनके आलावा अर्जेंटीना ने दो बार (1978, 1986), उरूग्वे ने भी दो बार (1930, 1950), इंग्लैंड (1966), फ्रांस (1998) और स्पेन (2010) ने एक-एक बार विश्व खिताब अपने नाम किया है।

फीफा अध्यक्ष बोले रूस ही जीतेगी कप

मॉस्को में आयोजित 68वें फीफा कांग्रेस में भाषण देते हुए इन्फेंटीनो ने कहा, "रूस की यह खास बात रही है कि उस पर कभी कोई विजय प्राप्त नहीं कर सका। आज की ब्रेकिंग न्यूज यह है कि कल रूस पर विजय प्राप्त होगी। रूस को फुटबाल जीत लेगा। फुटबाल कल को और फिर कुछ और समय तक के लिए विश्व को जीत लेगा।"इन्फेंटीनो ने कहा कि जब वह फीफा के अध्यक्ष बने थे, तो यह संगठन पूरी तरह से खत्म हो गया था, लेकिन अब यह जिंदा है, उल्लास से भरपूर है और सही तरह से संचालित हो रहा है। इसमें भविष्य की दूरदर्शिता भी है।

रूस में 14 जून से फीफा विश्व कप की शुरुआत हो रही है, जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल