
FIFA WC 2018: जाने क्या हुआ जब भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने फुटबॉल की धरती पर लहराया तिरंगा
नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा आज-कल क्रिकेट की पिच से काफी दूर रूस में अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहें हैं।रूस में चल रही फुटबॉल वर्ल्ड कप में जहां पूरी दुनिया की नजरे उन 32 टीमों पर हैं जो इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं । भारत माँ के इस लाल ने रूस की धरती पर भारत का तिरंगा लिए एक फोटो अपने इंटाग्राम अकाउंट पर शेयर कि है ।
रोहित पहले भी शेयर कर चुकें है फीफा 2018 के फोटोज़
आपको बता दें इसके पहले भी रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से स्पेन की नई जर्सी पहने हुई खुद की एक तस्वीर साझा कि थी और इस बात के संकेत दिए थे कि वो स्पेन को इस फुटबॉल महा संग्राम में सपोर्ट कर रहे हैं । स्पेन 2010 में विश्व विजेता बन चुकी है और इस बार भी कप जीतने का मजबूत दावा पेश कर रही है । इस बार 32 टीमें फुटबॉल के इस महाकुम्भ में ट्रॉफी के लिए अपनी जान लगा रही हैं । टीमों को 8 ग्रुप्स में रखा गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें हैं ।
14 जून को शुरू हो चुका है विश्वकप
पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच 14 जून को मॉस्को में खेला गया था जिसमें रूस ने सऊदी को 3 -0 से हरा दिया था । स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को पुर्तगाल से था और यह मैच सोची में खेला गया था यह मैच 3 -3 गोल से बराबरी पर खत्म हुआ था।इस वर्ल्ड कप में मैचेज़ तब हैं जब भारत में गर्मियों की छुट्टी होती हैं तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अलग अलग ट्रेवलिंग वेबसाइट्स बहुत से आकर्षक ऑफर्स अपने ग्राह्कों को लिए उपलब्ध करवा रहें हैं साथ ही फ्लइट्स पर भी कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहें ।
रोहित की तस्वीर को भारतीय दर्शकों ने बहुत पसंद किया है
हिन्दुस्तान में फुटबॉल को उतने दर्शक नहीं मिलते जितने बाहर के मुल्कों में , यहाँ हमेशा से क्रिकेट को प्यार मिला है । भारतीय दर्शकों ने इस फुटबॉल विश्वकप से पहले इंटरकांटिनेंटल टॉफी में जिसमें भारत ने जीत हासिल कि थी, में भारतीय टीम को खूब सपोर्ट किया था ।सुनील छेत्री ,विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने फुटबॉल के समर्थन में भारतीय दर्शकों को स्टेडियम में आने के लिए अनुरोध किया था जिसके बाद दर्शकों ने क्रिकेट की ही तरह फुटबॉल को भी अपना प्यार दिया था । बदले में खिलाड़िओं ने भी ट्रॉफी जीत कर दर्शकों को खुशियां मानाने का अवसर दिया था ।
Published on:
16 Jun 2018 04:40 pm
