3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: कप्तान कोलारोव का बेहतरीन प्रदर्शन, सर्बिया ने कोस्टा रिका को हराया

फीफा विश्व कप 2018 में आज सर्बिया ने कोस्टा रिका को 1-0 के अंतर से मात देते हुए अपने सफर की शानदार शुरुआत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:04 PM IST

FIFA

FIFA WC 2018: कोलारोव की कप्तान खेल से सर्बिया ने कोस्टा रिका को हराया

नई दिल्ली। रूस में खेले जा रहे 21वें फीफा विश्व कप में आज सर्बिया की टीम ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। आठ साल बाद विश्व कप में कदम रख रही सर्बिया की टीम ने कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव द्वारा फ्री-किक पर किए गए गोल के दम पर रविवार को समारा स्टेडियम में खेले गए मैच में कोस्टा रिका को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। ग्रुप-ई के इस मैच में कोस्टा रिका को सर्बिया की टीम के सामने दबाव में देखा गया। वह सर्बिया को डिफेंस को भेदने में नाकाम रही और इसी कारण अपने एक भी अवसर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

दोनों टीमों में हुई शानदार टक्कर-
मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमें एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही थीं। 11वें मिनट में कोस्टा रिका को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और गुजमान ने फुटबाल पर किक मारा और गोंजालेज ने हेडर से मारकर उसे सर्बिया गोल पोस्ट कर पहुंचाना चाहा, लेकिन फुटबाल नेट के ऊपर से निकल गई। इसके बाद, 13वें मिनट में सर्बिया के खिलाड़ी मित्रोविक ने बड़ा शॉट मारकर कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक फुटबाल को भेजने की कोशिश की, लेकिन के. नवास ने शानदार सेव करते हुए इसे असफल कर दिया।

सर्बिया के फारवर्ड में दिखी कमी-
रेफरी ने इस बीच, कोस्टा रिका के खिलाड़ी फ्रांसिस्को जेवियर काल्वो क्वेसाडा को पीला कार्ड दिखाया। दोनों टीमों का अच्छा डिफेंस था, लेकिन आक्रामक पंक्ति कमाल नहीं कर पा रही थी। सर्बिया टीम के फारवर्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही थी। वह कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक तो पहुंच रहे थे, लेकिन गोल नहीं कर पा रहे थे। 26वें मिनट में सर्बिया को एक बार फिर गोल करने का अवसर मिला था, मिलिनोविक ने फुटबाल को अपने पास लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचाना चाहा, लेकिन कोस्टा रिका के गोलकीपर नवास ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

पहला हाफ गोलरहित हुआ समाप्त-
सर्बिया के खिलाड़ी मिलिकोविक साविक ने मिलिवोजेविक की ओर से मिले पास को साइकिल किक मारते हुए कोस्टा रिका के गोल पोस्ट पर मारा, लेकिन एक बार फिर साविक ने बेहतरीन सेव करते हुए इस शॉट को भी असफल कर दिया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच पहला हॉफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में कई मौकों पर मिले गोल के अवसर में असफल रहने के बाद आखिरकार 56वें मिनट में कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव ने फ्री-किक पर सीधा शॉट मारकर इसे कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और सर्बिया का खाता खोल उसे 1-0 से बढ़त दे दी।

बराबरी 2 मौकों में मिली निराशा-
कोस्टा रिका की टीम को इस दौरान दो बार फ्री किक के जरिए स्कोर बराबर करने का मौका मिला, लेकिन वह अपने दोनों प्रयासों में असफल रही। दोनों टीमों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। ऐसे में 95वें मिनट में क्रिस्टियन बोलानोस ने का शॉट सर्बिया के गोल पोस्ट के ऑफ साइड चला गया और एक बार फिर कोस्टा रिका स्कोर बराबर करने से चूक गया और उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल