3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 बेल्जियम से भिड़ेगी पनामा

FIFA WC 2018 में जहां एक ओर पनामा विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने जा रही है, वहीं दूसरी ओर रैंकिंग में नंबर 3 पर काबिज बेल्जियम से उसका मुकाबला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:07 PM IST

BELGIUM FOOTBALL TEAM

FIFA WC 2018: विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 बेल्जियम से भिड़ेगी पनामा

नई दिल्ली। बेल्जियम के खिलाफ आज ग्रुप-जी में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ पनामा की टीम फीफा विश्व कप में पदार्पण करेगी। ऐसे में अनुभवहीन पनामा पर बेल्जियम की टीम भारी पड़ सकती है। बेल्जियम ने विश्व कप से पहले खेले गए दोस्ताना मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और कोच रोबटरे मार्टिनेज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही टीम अच्छे फार्म में है। दूसरी ओर पहली बार विश्व कप में उतर रही पनामा भले ही अनुभव में पीछे हो, लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर है। वह प्रतिद्वंद्वी टीम को स्वयं पर आसानी से हावी नहीं होने देगी।


बेल्जियम को मिलेगी कड़ी चुनौती
कुछ सप्ताह पहले ही खेले गए एक दोस्ताना मैच में पनामा ने कोस्टा रिका जैसी टीम को 4-1 से मात देकर यह साबित कर दिया था कि वह ग्रुप स्तर पर अन्य प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए मुकाबला किसी भी तरह से आसान नहीं होने देगी। पनामा के लिए यह मैच उसके फुटबाल इतिहास का सबसे अहम मैच होगा। ऐसे में टीम के अहम खिलाड़ी लोस केनालेरोस इस अवसर को जाया नहीं जाने देंगे। पनामा ने हालांकि, यूरोपीय क्षेत्र में खेले गए पिछले नौ में से चार मैच ड्रॉ किए हैं और पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।


मजबूत है बेल्जियम की टीम
बेल्जियम की ओर नजर डाली जाए, तो डिफेंस में यानिक करास्को और थोमस मुनिएर अहम खिलाड़ी होंगे, वहीं ईडन हेजार्ड और ड्राइस मर्टेस टीम के अहम खिलाड़ी रोमेलु लुकाकु के साथ पनामा के डिफेंस को भेदने की कोशिश कर गोल स्कोर करने का प्रयास करेंगे। पिछले मैचों पर नजर डाली जाए, तो बेल्जियम ने कोनकाकेफ नेशन्स में खेले गए अपने पिछले 11 मैचों में अविजित रही है। उसने नौ मैचों में जीत हासिल की है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

टीमें :-

पनामा :

गोलकीपर :- जेमी पेनेडो, जोस केल्रेडोन, एलेक्स रोड्रिगेज
डिफेंडर :- मिशेल मुरिलो, हेरोल्ड कमिंग्स, फिडेल एस्कोबार, रोमान टोरेस, एडोल्फो मचाडो, एरिक डेविस, लुइस ओवाले, फेलिपे बेलोय
मिडफील्डर :- गेब्रिएल गोमेज, एडगर बाकेर्नास, अमार्डो कूपर, वालेंटिन पीमेंटल, रिकाडरे एविला, एनिबल गोडॉय, जोस रोड्रिगेज
फारवर्ड :- ब्लास पेरेज, गेब्रिएल टोरेस, इस्माइल डियाज, एबिडिल एरोयो, लुइस तेजाडा

बेल्जियम :
गोलकीपर :- तिबाउत कोटरेइस, सिमोन मिग्नोलेट, कोएन कास्टील्स।
डिफेंडर :- टोबी एल्डरवीरेल्ड, थोमस वीरमाएलेन, विंसेट कोम्पानी, जान वटरेनघेन, थोमस म्यूनिएर, डेड्रिक बोयाटा, लिएंडर डेनडोनकेर।
मिडफील्डर :- एक्सेल विस्टल, केविन डे ब्रूने, मारुआने फेलेनी, यानिक करास्को, थोर्गन हेजार्ड, योउरी तिएलमेंस, मोउसा डेम्ब्ले, नासेर चाडली।
फारवर्ड :- रोमेलु लुकाकु, ईडन हेजार्ड, ड्राइस मर्टेस, एडनान जानुजाई, मिची बात्शुयाई।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल