31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: कोलंबिया को मुश्किल में डाल सकता है जापान

कोलंबिया के लिए पहला मैच किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा क्योंकि उसके सामने जापान है जो उलटफेर करने और कोलंबिया को रोकने का दम रखती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:05 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: कोलंबिया को मुश्किल में डाल सकता है जापान

नई दिल्ली । फीफा विश्व कप के पिछले संस्करण में सभी को हैरान कर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली कोलंबिया विश्व कप के इस 21वें संस्करण के अपने पहले मैच में मंगलवार को ग्रुप-एच के मुकाबले में जापान से भिड़ेगी। ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप में कोलंबिया को अंतिम-8 के मुकाबले में मेजबान देश से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

जेम्स रोड्रिगेज और रादेमल फाल्काओ पर होगी टीम की जिम्मेवारी
इस बार उसकी कोशिश बेहतर करते हुए नया इतिहास रचने की होगी। टीम की जिम्मेदारी मुख्यत: जेम्स रोड्रिगेज पर होगी जिन्होंने पिछले विश्व कप में अपनी टीम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार वो अकेले नहीं होंगे। इस विश्व कप में रोड्रिगेज को रादेमल फाल्काओ का साथ मिला है। वह पिछले संस्करण में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।इन दोनों के कंधों पर कोलंबिया के बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी है। यह दोनों भी जानते हैं कि टीम को अगर आगे ले जाना है तो दोनों को अपनी सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खेलनी ही ताकि वो दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर सकें।

जापान कर सकती है उलटफेर
कोलंबिया के लिए पहला मैच किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा क्योंकि उसके सामने जापान है जो उलटफेर करने और कोलंबिया को रोकने का दम रखती है। हालांकि जापान के लिए इस विश्व कप की शुरुआत मुश्किलों से भरी रही है।विश्व कप में आने से कुछ ही दिन पहले जापान फुटबाल संघ (जेएफए) ने टीम के मुख्च कोच वाहिद हालिलहोदिक को बर्खास्त कर दिया था और अकिरा निशानो को कोच पद की जिम्मेदारी दी थी।जापान लगातार छठी बार विश्व कप में पहुंची है। उसने पहली बार 1998 में विश्व कप में क्वालीफाई किया था। तब से लगातार वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलती आ रही है। इसमें से दो बार 2002 और 2010 में वह अंतिम-16 की बाधा पार करने में भी सफल रही थी।टीम की जिम्मेदारी कई हद तक इजि कावाशिमा, केईयुस्के होंडा, युटो नागाटोमो, शिंजी ओकाजाकी और कप्तान माकोटो हासेबे के जिम्मे रहेगी। यह विश्व कप इन सभी का तीसरा विश्व कप होगा।

कोलंबिया ने पिछले विश्वकप में दी थी पठखनी
क्वालीफाइंग दौर में मिला जुला प्रदर्शन, दोस्ताना मैचों में खराब फॉर्म और कोच के बर्खास्त किए जाने के बाद जापान की टीम में एक अस्थिरता है। ऐसे में नए कोच को इस नुकसान की भरपाई करने में मेहनत ज्यादा लगेगी। अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों की बात की जाए तो जापान, कोलंबिया के खिलाफ बीते तीन मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाई है। फीफा कन्फेडेरेशन कप-2003 में हुए मैच में दक्षिण अमेरिकी देश ने जीत हासिल की थी। 2007 में हुआ दोस्ताना मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था। ब्राजील में हुए विश्व कप के पिछले संस्करण में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं जहां कोलंबिया 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रही थी।

जापान की टीम -:

गोलकीपर : कावाशिमा इजि, हिगाशीगुची मासाकी, नाकामुरा कोसुके।

डिफेंडर : नागाटोनो युटो, माकिनो टोमोएकी, योशिदा माया, साकाई हिरोकी, साकाई गोटोकु, शोजी जेन, इंडो वाटारू, यूएडा नाओमिची,

मिडफील्डर : होंडा केइसुके, शिबासाकी गाकु, हारागुची गेनकी, कागवा शिंजी, यामागुची होटारू, हासेबे माकोटो, इनुई ताकाशी, उसामी ताकाशी, ओशिमा रयोटा।

फॉरवर्ड : ओकाजाकी शिंजी, ओसाको युया, मुटो योशिनोरी।

कोलंबिया की टीम -:

गोलकीपर : जोस क्वाड्राओ, डेविड ओस्पीना, कामिलो वार्गास

डिफेंडर : सैंटियागो एरियास, फ्रैंक फाबरा, यैरी मीना, जोहान मोजीका, ऑस्कर मुरीलो, डेविनसन सांचेज, क्रिस्टियन जपाटा

मिडफील्डर : अबेल अग्वीलार, विल्मार बारियोस, जुआन कुआड्राओ, जेफरसन लेर्मा, जुआन क्विंतेरो, जेम्स रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, मेटुएस उरिबे

फारवर्ड : मिगुएल बोर्जा, रादमेल फाल्काओ, जोल इजक्विएडरे, लुइस मुरिएल

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल