31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: गोलों की बरसात करके आये रूस के पास मिस्र को हराने का मौक़ा

सलाह टीम की आक्रमण पंक्ति को न सिर्फ मजबूत करेंगे बल्कि वह टीम में एक नई जान फूंक सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:35 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: गोलों की बरसात करके आये रूस के पास मिस्र को हारने का मौक़ा

नई दिल्ली । अपने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से करारी शिकस्त देने वाली मेजबान टीम रूस फीफा विश्व कप के इस 21वें संस्करण के अपने अगले मैच में कई बेहतर टीम मिस्र का सामना करने जा रही है। ग्रुप-ए का यह मैच सेट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।रूस इस मैच में गोलों की बरसात कर बेहतरीन जीत हासिल करते हुए आ रही है तो वहीं मिस्र इस मैच में उरुग्वे से मिली हार से बाद आ रही है।

सलाह की मौजूदगी टीम में लायेगी नई ऊर्जा
पहले मैच में अंतिम पलों में मिली हार के बाद मिस्र का आत्मविश्वास ऊंचा है क्योंकि उसके स्ट्रार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और इस मैच में टीम की जिम्मेदीर लेने को तैयार हैं। पिछले मैच में सलाह बेंच पर बैठे थे ।सलाह टीम की आक्रमण पंक्ति को न सिर्फ मजबूत करेंगे बल्कि वह टीम में एक नई जान फूंक सकते हैं। उनका मैदान पर रहना मिस्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सबब तो होगा ही जबकि मैदान पर सलाह की मौजूदगी रूस के माथे पर बल लाने के लिए काफी है।सलाह की वापसी के बाद मिस्र विश्व कप में बने रहने की संभावानाओं को जिंदा रखने के लिए अपनी पूरी जान लगा देगा। इस मैच में जीत उसके अगले दौर में जाने के लिए बेहद जरूरी है वहीं हार से उसके अभियान को बड़ा झटका लग सकता है।

मजबूत टीम से मुकाबले में देखते हैं कौन मरेगा बाजी
बेशक सलाह के आने से आक्रमण पंक्ति मजबूत होगा, लेकिन कोच हेक्टर कपर को इस मैच में अपने डिफेंस पर भी अच्छा खासा ध्यान देना होगा।वहीं रूस की कोशिश इस मैच को जीतकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की करने की होगी। उसके पास इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता जब इतिहास के पन्नों में अपने नाम एक नई इबारत लिख दे। वह भी इस बात को जानती है। फीफा रैंकिंग में अपने से बेहतर स्थान रखने वाली सऊदी अरब को एक तरफा मात देने के बाद उसके हौसले बुलंद हैं, लेकिन उसे यह समझने की जरूरत है कि जो टीम अब उसके सामने है वो बहुत मजबूत और ताकत वर है।टीम का अटैक पिछले मैच में शानदार था। उसी प्रदर्शन को कायम रखना और उसी तरह की रणीनीति और मानसिकता के साथ खेलना रूस के लिए जरूरी है।पिछले मैच में रूस के डिफेंस की ज्यादा परीक्षा नहीं हुई थी, लेकिन इस मैच में सलाह के रहते उसे सतर्क रहना होगा।

अगर मैच का परिणाम ड्रॉ रहता है तो मिस्र के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

मिस्र की टीम :

गोलकीपर : एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद।

डिफेंडर : अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक।

मिडफील्डर : तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।

फॉरवर्ड : मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह

रूस की टीम :-

गोलकीपर : इगोर एकिन्फीव, व्लादिमीर गैबुलोव, एंड्री ल्यूनेव।

डिफेंडर : व्लादिमीर ग्रेनाट, रुस्लान कंबोलोव, फेडर कुद्रीशोव, इल्या कुटेपोव, आंद्रे सेम्योनोव, इगोर स्मोलनिकोव, मारियो फनार्डेज।

मिडफील्डर: युरी गाजिंस्की, एलेक्जेंडर गोलोविन, एलन ड्झागोव, युरी झिर्कोव, रोमन जोबिन, डालेर कुज्येव, एंटोन मिरंचुक, एलेक्जेंडर सामेडोव, एलेक्जेंडर ताश एवं डेनिस चेरीशेव।

फॉरवर्ड : अर्टयोम डज्युबा, एलेक्सी मिरांचुक, फेडर स्मोलोव।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल