1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो क्या इस कारण अमित शाह नहीं आ रहे हैं कोटा! पढ़ें पूरी खबर

...तो क्या इस कारण अमित शाह नहीं आ रहे हैं कोटा! पढ़ें पूरी खबर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

rohit sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 4:55 AM IST

amit shah

amit shah

जयपुर।

राजस्थान सरकार के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 21 जून योग दिवस के लिए राजस्थान आने का निमंत्रण दिया था। जिसको अभी तक शाह की तरफ से कोई स्वीकृति नहीं मिली है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के विवाद के चलते ऐसा हुआ है।

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार 21 जून को योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोटा में आमंत्रित किया था, लेकिन अभी तक उनके आने की कोई स्वीकृति राजस्थान सरकार को नहीं मिली है। कोटा भाजपा के विधायकों ने भी मान लिया है कि अब अमित शाह नहीं आएंगे, यदि उनका आने का कार्यक्रम बनता तो काफी पहले ही इसकी सूचना आ जाती।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कोटा में कहा था कि उन्होंने योग दिवस के कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आमंत्रित किया है। बाबा रामदेव के आने का कार्यक्रम तो तय हो गया है, लेकिन अमित शाह का कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि अब तो कार्यक्रम में मात्र तीन दिन ही बचे हैं। एेसे में अमित शाह का आने का अब कोई कार्यक्रम नहीं बनेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विवाद को मान रहे कारण

अमित शाह भले ही अपनी व्यस्तता के कारण कोटा नहीं आ पा रहे हों, लेकिन प्रदेश में इस बात की चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जो विवाद हुआ है। अमित शाह के नहीं आने का कहीं ना कहीं वह भी एक कारण हो सकता है।


चुनावी दौर में माना जा रहा था महत्वपूर्ण दौरा

कुछ समय बाद प्रदेश में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। एेसे में यह माना जा रहा था कि अमित शाह का आना तय है। उनके आने से कोटा संभाग के कार्यकर्ताओं में नया जोश आता और वे पूरे जोश से पार्टी के लिए काम करते, लेकिन उनके नहीं आने कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव जरूर झलकने लगा है।