30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“FIFA World Cup 2022 में सभी की रहेंगी Lionel Messi पर नज़र”, जानिए किस दिग्गज खिलाड़ी ने और क्यों कहा ऐसा

फीफा वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले स्पेन के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता ने स्टार अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बारे में बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Nov 2022, 2:33 PM IST

lionel_messi_in_fifa_world_cup_2022.jpg

Lionel Messi

इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 के लिए दुनियाभर के फुटबॉल फैंस उत्साहित हैं। क़तर में आयोजित इस टूर्नामेंट से पहले स्पेन (Spain) के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता (Andrés Iniesta) ने इस वर्ल्ड कप के बारे में बातचीत की है। 2010 में अपने गोल से स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले आंद्रेस इनिएस्ता ने बार्सिलोना (Barcelona) फुटबॉल क्लब के अपने साथी और स्टार अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के बारे में भी चर्चा की।


"सभी की रहेंगी लियोनेल मेसी पर नज़र"

मेसी के बारे में बात करते हुए इनिएस्ता ने कहा," मेसी फुटबॉल के दिग्गज खिलाडी है। वह अब तक चार फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल चुके है, लेकिन अभी तक इसे जीत नहीं पाए है। 2014 में अर्जेंटीना (Argentina) फाइनल में पहुँचा था, पर जीत के काफी करीब पहुँचकर भी वह इसे जीत नहीं पाए। ऐसे में मेसी निश्चित रूप से इस साल के वर्ल्ड कप को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। पर इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए किस्मत के साथ ही पूरी टीम के सहयोग की भी ज़रुरत होगी। मेसी इस जीत के हकदार है, इसलिए अगर उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना यह वर्ल्ड कप जीतता है तो सभी को ख़ुशी होगी। लेकिन मेसी के लिए यह आसान नहीं होगा। मेसी एक शानदार फुटबॉलर है और सभी की नज़र उन पर रहेंगी।"


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: क्या है भारत की इंटरनेशनल फुटबॉल में वर्तमान स्थिति और क्यों नहीं इस टूर्नामेंट का हिस्सा?

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग