2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2022: वर्ल्ड कप फाइनल में चला मेसी का मैजिक, अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया। अर्जेंटीना को यह खिताब 36 साल बाद मिला है। अर्जेंटीना 1978 और 1986 में खिताब जीतने के बाद यह तीसरा खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में अर्जेंटीना के लिए 2 -2 गोल लियोनल मेसी और डी मारिया ने गोल दागे। वहीं फ़्रांस के लिए तीन गोल अकेले किलियन एम्बाप्पे ने किए। इसी के साथ एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 8 गोल दाग 'गोल्डन बूट' का अवार्ड अपने नाम किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Dec 2022, 8:58 AM IST

untitled.jpg

fifa world cup 2022 final: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। लुसैल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। 90 मिनट खत्म होने के बाद स्कोर 2-2 था। वहीं एक्सट्रा टाइम के बाद दोनों टीम 3-3 से बरबरी पर थी। अर्जेंटीना 1978 और 1986 में खिताब जीतने के बाद यह तीसरा खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में अर्जेंटीना के दो गोल लियोनल मेसी और डी मारिया ने गोल दागे। वहीं फ़्रांस के लिए तीन गोल किलियन एम्बाप्पे ने किए। इसी के साथ एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 8 गोल दाग 'गोल्डन बूट' का अवार्ड भी अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड कप फाइनल में 23 वे मिनट में पहला गोल दागकर अर्जेंटीना ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। कप्तान लियोनल मेसी ने पेनल्टी पर पहला गोल किया। फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी बॉक्स में अर्जेंटीना के एंजेल डी मारिया को गिरा दिया। रेफरी ने उनकी गलती को देखते हुए अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। कप्तान मेसी ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया। इसके बाद फ्रांस बैकफुट पर आ गई।

तभी 36वें मिनट में फ्रांस को दूसरा झटका लगा। एंजेल डी मारिया ने इस गोल को दागकर अर्जेंटीना को 2-0 से बढ़त दिलाई। फ्रांस के अपमेकानो गेंद को कंट्रोल नहीं कर पाए। मेसी ने गेंद को मैक एलेस्टर की तरफ पास कर लिया। मैक एलेस्टर ने डी मारिया की ओर गेंद को पास कर दिया। डी मारिया ने कोई गलती किए बिना गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।


अर्जेंटीना की टीम फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ हाफटाइम तक 2-0 से आगे रही। दो गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने पहले हाफ में ही मैच पर पकड़ मजबूत बना ली और फ्रांस को दवाव में दाल दिया। अर्जेंटीना पहले हाफ में बॉल पजेशन में भी आगे रही। अर्जेंटीना ने 60 फीसदी बॉल पजेशन रखा। वहीं, फ्रांस का बॉल पजेशन 40 फीसदी है।

इस मैच में अर्जेंटीना बॉल पजेशन, पास और गोल के लिए शॉट के मामले में फ्रांस से काफी आगे रही। लेकिन तभी फ्रांस ने मैच में वापसी करते हुए लगातार दो गोल दाग दि। फ्रांस के युवा दिग्गज किलियन एम्बाप्पे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल कर फ्रांस की वापसी कराई। अभी फ्रांस के फैंस इस गोल की खुशी भी नहीं माना पाये थे कि उन्होंने अगले ही मिनट में दूसरा गोल दाग कर अर्जेंटीना कि बराबरी कर ली। 90 मिनट के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर रहीं।


एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ में भी स्कोर 2-2 से बराबर रहा। हालांकि दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए। लेकिन कोई भी सफल नहीं रहा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में शानदार गोल किया। उन्होंने 108वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना की टीम मैच में 3-2 से आगे हो गई है। यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अर्जेंटीना के लिए 98वां गोल था।

लेकिन तभी एक बार फिर किलियन एम्बाप्पे ने 118वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर फ्रांस को मैच में वापस ला दिया। अब स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया है। यह एम्बाप्पे का तीसरा और इस वर्ल्ड कप में 8वां गोल है। वो ब्राज़ील के नजारिओ रोनाल्डो के बाद फीफा वर्ल्ड कप में 8 गोल करने दूसरे खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने 2002 में 8 गोल दागे थे।

वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। 1994 में ब्राजील और 2006 में इटली ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीता था। संयोग की बात है कि इटली ने फ्रांस को ही हराया था।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल