29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2022: जानें कौन हैं सऊदी अरब के सलेम दावसारी, जिन्होंने अर्जेंटीना को दिया बड़ा झटका

दूसरे हाफ के बाद एक-एक गोल से अर्जेंटीना और सऊदी अरब बराबरी पर थे। लेकिन तभी 53वें मिनट में सलेम दावसारी ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की। इस गोल से मैच की पूरी तस्वीर बादल गई और सऊदी अरब ने इतिहास रच दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Nov 2022, 12:14 PM IST

salem.png

fifa world cup 2022 फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर हुआ। लुसेल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मुकाबले में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से पराजित कर दिया। लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना के लिए यह एक बड़ा झटक है। पिछले साल कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाली अर्जेंटीना का सऊदी अरब जैसे देश से हार जाना अपने में चौंकाने वाली बात है। सऊदी अरब के लिए इस मैच में हीरो सलेम दावसारी रहे।

दरअसल दूसरे हाफ के बाद एक-एक गोल से अर्जेंटीना और सऊदी अरब बराबरी पर थे। लेकिन तभी 53वें मिनट में सलेम दावसारी ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की। इस गोल से मैच की पूरी तस्वीर बादल गई और सऊदी अरब ने इतिहास रच दिया। इस गोल के बाद रातों रात सलेम दावसारी फेमस हो गए। लोग सोशल मीडिया में उन्हे गूगल करने लगे। तो आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं सलेम दावसारी।

दावसारी सऊदी प्रो लीग के अल हिलाल क्लब के लिए खेलते हैं। दावसारी ने 2011 में इस क्लब को जॉइन किया था। 2018 में वो लोन पर स्पेनिश क्लब विलारियल में शामिल हुए। उनका ट्रांसफर सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन और ला लीगा के बीच हुए एक समझौते के तहत हुआ था। 2019 में अल-हिलाल ने उरावा रेड डायमंड्स को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इस मैच में दावसारी ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। अल-हिलाल के लिए खेलते हुए दावसारी ने 207 मैचों में 47 गोल किए हैं।

मंगलवार को खेले गए मैच में पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार शुरूआत की। लेकिन मैच के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को मेसी ने सफलता दिलाई, जब उन्होंने पेनल्टी के माध्यम से गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दी। वहीं, सउदी अरब भी इस दौरान हमले करते रहे। लेकिन पहले हाफ तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और अर्जेंटीना 1-0 से मैच में आगे रहा।

दूसरे हाफ की शुरूआत से ही सउदी अरब ने वापसी की और शानदार खेल दिखाते हुए एक के बाद एक गोल दागे। साहिल अल शेहरी (48वें मिनट) और सलेम अल दोसारी (53वें मिनट) ने गोल करके मैच को पूरी तरह से पलट दिया। अंतिम सीटी बजने तक सउदी अरब ने अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा और टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग