मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील छेत्री की सोनम भट्टाचार्य से पहली मुलाकात कोलकाता के एक मैच के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात में सुनील सोनम पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का दौर आगे बढ़ा तो दोनों दोस्त बन गए। फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। 2017 में सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम ध्रुव है।