30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : ह्यूम की हैट्रिक से केरल ने दिल्ली को 3-1 से हराया

हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन के अपने नौवें दौर के मुकाबले में केरला ब्लार्स्टस ने मेजबान दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हरा दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 11 Jan 2018, 10:07 AM IST

Indian Super league kerala blasters beat delhi dynamos by 3-1

नई दिल्ली। मौजूदा उपविजेता केरला ब्लार्स्टस ने अपने स्टार खिलाड़ी इयान ह्यूम की शानदार हैट्रिक के दम पर बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने नौवें दौर के मुकाबले में मेजबान दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हरा दिया। यह केरला की इस सीजन में दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। आईएसएल में 26 गोल कर चुके ह्यूम द्वारा 12वें, 78वें और 83वें मिनट में किए गए गोलों की मदद से हासिल जीत ने केरला को तीन अहम अंक दिलाए। दिल्ली के लिए एक मात्र गोल कप्तान प्रीतम कोटाल द्वारा 44वें मिनट में किया। घर में दिल्ली का यह चौथा मैच था, लेकिन उसे जीत अब तक नहीं मिली है।

केरला की यह नौ मैचों में दूसरी जीत है।
केरला के खाते में अब नौ मैचों से कुल 11 अंक हो गए हैं और वह जमशेदपुर एफसी को पछाड़ते हुए आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। केरला की यह नौ मैचों में दूसरी जीत है। उसके खाते में पांच ड्रा और दो हार हैं।दो बार के उपविजेता केरला के लिए चौथे सीजन में उलटी गिनती शुरू हो चुकी थी और इसी कारण उसे हर हाल में जीत की दरकार थी। इसी को ध्यान में रखते हुए केरला ने शुरुआत से ही जोरदार हमले करने शुरू कर दिए। इसका फायदा उसे 12वें मिनट में मिला जब पहले सीजन में उसके लिए खेल चुके ह्यूम ने केरला को 1-0 से आगे कर दिया।करेज पेकुसन ने इस गोल में ह्यूम की मदद की। पेकुसन ने कप्तान प्रीतम कोटाल को छकाते हुए बाएं किनारे से दिल्ली के बाक्स में प्रवेश किया। वह बाईं लाइन तक पहुंचे और फिर गेब्रियल चिचेरो को छकाकर गेंद ह्यूम को दी, जिसे उन्होंने ने बिना गलती किए गोलपोस्ट में डाल दिया।

चिचेरो को येल्लो कार्ड
पेकुसन ने इससे पहले चौथे मिनट में दिल्ली के बाक्स में प्रवेश करने का अच्छा प्रयास किया। वह वहां तक पहुंचते, उससे पहले ही चिचेरो ने उन्हें गिरा दिया था। यह तो अच्छा हुआ कि रेफरी ने थोड़ी नरमी दिखाई और दिल्ली के इस खिलाड़ी को कार्ड नहीं दिखाया गया। दिल्ली ने पहला गोल खाने के बाद अच्छा रिस्पांस दिया। रोमियो फर्नांडेस ने 14वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया, लेकिन वह बेकार हो गया। दिल्ली की टीम बराबरी के गोल के लिए शिद्दत से लगी रही और इस क्रम में दिल्ली को पहली सफलता 44वें मिनट में मिली जब कप्तान प्रीतम ने रोमियो के साथ मिलकर उसे बराबरी पर ला दिया। फ्रीकिक पर रोमियो ने बाएं किनारे से एक शानदार क्रास लगभग अकेले खड़े प्रीतम तक पहुंचाया, जिन्होंने उसे बड़ी सफाई से केरला के गोलपोस्ट में डाल दिया। वेस ब्राउन अच्छा प्रयास करते तो उसे रोक सकते थे, लेकिन वह नाकाम रहे और दिल्ली को पहली सफलता मिली।

जेवियर को चोट लगी
अतिरिक्त समय के अंतिम मिनट में दिल्ली के गोलकीपर जेवियर इरुटाग्वेना और चोटिल दमितार बेबार्तोव के स्थान पर मैदान में आए केरल के मार्क सिफनोइस के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें जेवियर को काफी चोट लगी। जेवियर को स्ट्रेचर पर डालकर बाहर ले जाया गया। उनकी जगह अर्नब दास शर्मा को अंदर लाया गया।अर्नब ने आते ही कमाल दिखाया और 52वें मिनट में ह्यूम और सिफनोइस के एक मिले-जुले प्रयास को बेकार कर दिया। इयान ह्यूम ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी जताते हुए दो खिलाड़ियों को छकाया और केरला के लिए 78वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। यह आईएसएल में ह्यूम का 25वां गोल था। मजेदार बात यह है कि ह्यूम को पहला गोल करने में मदद करने वाले पेकुसन ने इस बार भी उनकी मदद की। ह्यूम यहीं नहीं रुके। 83वें मिनट में एक और गोल दागते हुए उन्होंने केरला की जीत लगभग पक्की कर दी। ह्यूम ने अपनी हैट्रिक सिफनोइस की मदद से की। इस सीजन में यह उनकी पहली हैट्रिक है। 88वें मिनट में ह्यूम को बाहर भेज दिया गया। दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंद ओवेशन दिया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल