3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL 2018-19: जमेशदपुर FC ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई सिटी FC को 2-0 से हराया

जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (ISL) के सीजन-5 के अपने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Oct 2018, 11:26 AM IST

JAMSHEDPUR FC VS MUMBAI CITY FC

ISL 2018-19: जमेशदपुर FC ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई सिटी FC को 2-0 से हराया

नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सीजन-5 के अपने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया। मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए इस मैच में जमशेदपुर के लिए मारियो अक्र्वेस ब्लास्को और पाब्लो मार्गाडो ने गोल किए। पहला गोल पहले हाफ में और दूसरा गोल अंतिम सेकेंड में हुआ। यह आईएसएल में मुम्बई पर जमशेदपुर की लगातार दूसरी जीत है। बीते सीजन में मुम्बई में खेलते हुए जमशेदपुर ने मेजबान टीम को 2-0 से हराया था। मुंबई ने हालांकि अपने घर में खेले गए इस मैच में दूसरे हाफ में दो बार गोल दागा था लेकिन दोनों बार उसके गोल ऑफ साइड करार दे दिए गए।


पिछली भिड़ंत में ये रहा था नतीजा-
इस जीत के साथ ही जमशेदपुर ने मुंबई के ऊपर अपने अजेय अभियान को जारी रखा है। जमशेदपुर एफसी ने बीते साल पहली बार इस लीग में हिस्सा लिया था और मुम्बई से दो बार भिड़ी थी। पहले मैच में उसने अपने घर में मुम्बई को 2-2 की बराबरी पर रोका था और फिर मुम्बई को उसी के घर में 2-1 से हराया था। इस सीजन में हालांकि दोनों टीमों में काफी बदलाव हुए हैं और ऐसे में उम्मीद थी कि मुम्बई अपने घरे में जीत के सिलसिले के साथ शुरुआत करेगी, हालांकि हुआ इससे उलट।


जमशेदपुर ने दागा पहला गोल-
शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कुछ छोटे-छोटे हमले हुए। किसी में कुछ खास दम नहीं था। 22वें मिनट में मुम्बई को पहला कार्नर मिला, जिस पर लाउसो माचादो ने किक लिया। गेंद लूसियान गोइयान के पास गई। गोइयान ने ऊंचाई तक उठते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की लेकिन वह वाइड चली गई। ऐसा लग रहा था कि पहला गोल होने में अभी वक्त लगेगा लेकिन तभी ब्लास्को ने काल्वो सोवराडो द्वारा बाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर मिले एक शानदार पास पर हेडर के जरिए गोल करते हुए नजारा ही बदल दिया।


मुंबई ने जारी रखे प्रयास-
इसके बाद मुम्बई ने अपने हमले तेज किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 33वें मिनट तथा 39वें मिनट में उसकी ओर से जोरदार हमले हुए लेकिन वे नाकाम रहे। 46वें मिनट में जमशेदपुर ने जवाबी हमला किया लेकिन मुम्बई ने उसे टाल दिया। जमशेदपुर के लिए गोल करने वाले ब्लास्को को दूसरे हाफ में 49वें मिनट में येलो कार्ड मिला। इससे पहले जमशेदपुर के गोलकीपर चौधरी ने गोल लाइन से टिरी के प्रयास को विफल कर मुंबई को स्कोर बराबर करने से रोक दिया। 52वें मिनट में जमशेदपुर ने गेंद गंवाई और संजू की मंशा को एक बार फिर चौधरी ने विफल कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाने जारी रखे।


मुंबई के दो गोलों को ऑफ़साइड करार दिया गया-
मेजबान टीम की किस्मत उसके साथ नहीं थी। पांच मिनट बाद मुंबई ने गोल कर दिया था जो ऑफ साइड करार दे दिया गया। मोहम्मद रफीक ने गेंद को नेट में डाल दिया लेकिन रेफरी ने सही समय पर झंडा उठा मुंबई को जश्न नहीं मनाने दिया। 84वें मिनट में एक बार फिर मुंबई ने गोल कर दिया लेकिन उसकी किस्तम खराब निकली क्योंकि गोल करने वाले सोगोउ को ऑफ साइड करार दे दिया गया। ऐसा लगा कि मैच 1-0 के स्कोर पर ही समाप्त होगा लेकिन मोर्गाडो ने सर्गियो फर्नादेज की मदद से 95वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल