FIFA ने ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद फुटबाल प्रेमियों को बहुत बड़ा झटका लगा था। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई भी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन फुटबॉल फेडरेशन पर FIFA की तरफ से लगाए गए बैन को हटाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि सरकार को बैन हटाने के लिए इस पर काम करना चाहिए। इसके अलावा कोर्ट ने कहा है कि अंडर-17 वर्ल्ड कप भारत में ही हो यह सुनिश्चित जल्द से जल्द करें। केंद्र की तरफ से भी बयान आ गया है कि इस मामले पर बात करते हुए हर चीजें को निपटाने की पूरी कोशिश की जाएगी।