नई दिल्ली।फुटबॉल की दुनिया में जाने-माने चेहरे स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज फुटबॉल के साथ अपनी विलक्षण खेल प्रतिभा के लिए नहीं बल्कि अपने गंदे कामों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं । बलात्कार के आरोप के बाद से ही उनके लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही । पहले उन्हें स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम से बाहर कर दिया गया था।उसके बाद रोनाल्डो का एक पब में एक एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते एक वीडियो भी सामने आया है।अब खेल संबंधी उपकरण एवं परिधान निर्माता कंपनी नाइकी ने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नाइकी का रोनाल्डो के साथ एक अरब डॉलर (76.8 करोड़ पाउंड) का करार है।