फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई कॉमर्स कंपनियों ने भी तैयारी कर ली है। Amazon इंडिया भी आगामी त्यौहारी मौसम से पहले अपने डिलिवरी नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अतिरिक्त डिलिवरी स्टेशन स्थापित किए हैं। साथ ही वह किराना दुकानों को भी जोड़ रही है। कंपनी का कहना है कि इससे रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी। वहीं हाल ही एक सर्वे के अनुसार पिछले 9 महीनों में Amazon पर सेलर्स की संख्या भी एक लाख बढ़ गई है। Amazon sellers भी इस फेस्टिव सीजन में कर्मचारियों की नई भर्ती, प्रशिक्षण, इंफ्रा सपोर्ट और नए प्रोडक्ट लॉन्च में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं।