नई दिल्ली: आए दिन बज़ार में नए-नए स्मार्टफोन केे लॉन्च की ख़बरों के बीच इन स्मार्टफोन्स के फटने की भी ख़बर सामने आती रहती है। वहीं भारतीय बाज़ार में चाईनीज़ कंपनी के स्मार्टफोन के साथ कई कंपनियों के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें लोगों के सुविधा के अनुसार सारे फीचर्स दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स को लेकर लोगों में अक्सर फोन के फटने का डर बना रहता है। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे आप फोन के फटने से पहले इसके बारे में पता लगा सकते हैं।