फोन के साथ मिलेगा एयरटेल का बंडल पैक
एयरटेल का कहना है कि 6,800 रुपए की डिवाइस की कीमत के साथ कुल ओपन मार्केट प्राइस 9,735 रुपए होगी। लोन पर हैंडसेट लेने पर ग्राहक को एयरटेल का 28 दिन वाला बंडल पैक मिलेगा, जिसकी कीमत 249 रुपए है। इस पैक में 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। ऐसे में 330 दिनों के हिसाब से इस पैक के लिए कुल 2,935 रुपए चुकाने होंगे। यानी ग्राहकों को हैंडसेट और टैरिफ प्लान के लिए कुल 9,735 रुपए देने होंगे।