Apple, Mini led display पर काम कर रहा है। इस बारे में मशहूर Apple एनालिस्ट मिंग ची कू ने अपने नवीनतम इन्वेस्टर्स नोट में दावा किया है कि ipad pro, Mini led display वाला पहला Apple device हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Mini led display में कंपनी ipads से max तक 6 प्रोडक्ट उतार सकता है। कू के मुताबिक, टेस्टिंग से पता चला है कि मिनी एलईडी डिस्प्ले उसकी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से एप्पल चाहता है कि सानान ऑप्टोइलेक्ट्रानिक्स उसके लिए नए सप्लायर के तौर पर इसका निर्माण करे। हालांकि माइक्रो एलईडी को बनाना काफी पेचीदा काम है और यही बात मिनी एलईडी को अपनाने की राह में रोड़ा बन रहा है।