Scanbot
स्कैनबोट को आइफोन, आइपैड और एंड्रॉयड डिवाइसेज से हाई क्वॉलिटी स्कैन करने का आसान तरीका माना जाता है। यह डॉक्यूमेंट्स को सही तरह से स्कैन करने के लिए तुरंत निर्णय लेता है। यह डॉक्यूमेंट क्रॉप करके फिल्टर अप्लाई कर सकता है। इस सॉफ्टवेयर से आप डॉक्यूमेंट्स, रिसीप्ट, स्कैचबुक, व्हाइटबोर्ड, बिजनेस कार्ड, लेबल, क्यूआर कोड और बारकोड आसानी से स्कैन कर सकते हैं।