नई दिल्ली: 5 जुलाई को रिलायंस की 41वीं सालाना जनरल मीटिंग में कंपनी के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस 'जियो गीगा फाइबर’को शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी ने मीटिंग के दौरान इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इस ब्रॉडबैंड सर्विस की कीमत 500 से लेकर700 रुपये प्रतिमाह हो सकती है।