रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष Covid-19 के चलते पिछले छह वर्षो की तुलना में उपभोक्ताओं द्वारा टैबलेट (Tablet) खरीदने की दर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है और ऐसा पहली बार हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 56 प्रतिशत शिपिंग 10 इंच वाले टैबलेट्स की हुई है। मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रेटजी एनालिटिक्स के अनुसार, यह पहली बार है, जब उपभोक्ताओं का रूख बड़े डिस्प्ले की ओर देखने को मिल रहा है और वे 10 इंच या इससे अधिक बड़े डिवाइसों को वरीयता दे रहे हैं।