इस एप का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक दूसरा स्मार्टफोन होना चाहिए. या फिर आप अपने दोस्त या किसी रिश्तेदार के स्मार्टफोन का भी उपयोग कर सकते हैं. Find my device एप के जरिए आप अपने चोरी हुए मोबाइल पर रिंग कर सकते हैं. सिक्योर डिवाइस के जरिए चोर या सामने वाले शख्स को मोबाइल लौटाने के लिए मैसेज कर सकते हैं. इसके अलावा Find my device एप में एक विकल्प इरेज डिवाइस का भी आता है. जिसके जरिए आप अपने चोरी हुए मोबाइल में रखे जरूरी दस्तावेज, फोल्डर, तस्वीरें आदि डिलीट कर सकेंगे.